
लोहरदगा:जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र में अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट और भरोसेमंद चिकित्सा सेवाओं का उदाहरण प्रस्तुत किया है।19 जनवरी 2026 को दिलसाह प्रवीण (उम्र 25 वर्ष) पति सज्जू खान ने हॉस्पिटल में डॉक्टरों की अनुभवी टीम की निगरानी में पहली बार नॉर्मल डिलीवरी के माध्यम से एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया।प्रसव के बाद माँ और नवजात दोनों पूर्णतः स्वस्थ बताए जा रहे हैं।अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल क्षेत्र में कम लागत में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए जाना जाता है।यहाँ साफ-सुथरे वार्ड,आधुनिक चिकित्सा उपकरण,अनुभवी डॉक्टर एवं प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ द्वारा मरीजों की विशेष देखभाल की जाती है।गर्भवती महिलाओं के लिए यहाँ सुरक्षित वातावरण में नॉर्मल डिलीवरी के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर ऑपरेशन (सीज़ेरियन) की भी संपूर्ण सुविधा उपलब्ध है।हॉस्पिटल प्रबंधन का उद्देश्य आम जनता को गुणवत्तापूर्ण,सुरक्षित और किफायती इलाज उपलब्ध कराना है।इसी प्रतिबद्धता के तहत अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल लगातार लोगों का विश्वास जीत रहा है।जनता से अपील की गई है कि बेहतर और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल में आकर इन सेवाओं का लाभ उठाएँ।मौके पर अंजुमन इस्लामिया सदर रऊफ अंसारी,फिरोज साह,आरीफ हुसैन,डाँ तुहिना याशमीन,डॉ तौफिक आलम, डॉक्टर शकील अहमद ,जफर इमाम ,तमन्ना प्रवीण,प्रतीमा कुमारी,काजल कुमारी,खालीक अंसारी कासिफ सहित अन्य लोग मौजूद थे।


