बड़कागांव (झारखंड) : निजी कोल कंपनी के लिए मंगलवार को स्थानीय फुटबॉल मैदान में झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों के एक समूह ने दूसरे गुट पर हमला कर दिया। हमले के दौरान अफरातफरी मच गई। जनसुनवाई का विरोध कर रहे लोगों के कारण माहौल हिंसक हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भारी संख्या में पारंपरिक और धारदार हथियारों से लैस उपद्रवी लोगों ने ट्रैक्टरों पर सवार होकर जनसुनवाई स्थल पर पहुंचे और सीधे पंडाल में घुस गए। इनमें से अधिकतर लोग मास्क, मफलर और हेलमेट पहन रखा था। पूर्व नियोजित तरीके से लोगों ने वहां मौजूद रैयतों और ग्रामीणों के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी गई। इस दौरान महिलाओं तक को नहीं बख्शा गया और उन्हें भी पीटा गया, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हिंसा के दौरान पंडाल में व्यापक तोड़फोड़ की गई। सैकड़ों कुर्सियां क्षतिग्रस्त कर दी गईं और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाएं तहस-नहस हो गईं।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स प्लेटफार्म पर इस घटना की निंदा की है वहीं, स्थानीय पूर्व विधायक अंबा प्रसाद भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *