
रांची। सदर थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद कॉलोनी के नजदीक गौस नगर गली नंबर 7 के स्थित हरिजन कब्रिस्तान के नजदीक बिजली पोल खंबा के पास जो नाला है उसमें दो बच्चा बह गया जिसमें तीन वर्षीय एक बच्चा की मृत्यु हो गई। वहीं 5 साल का एक बच्चा अरहम को आनन फानन में बचा लिया गया। इस दुखद घटना में पूरा मौलाना आजाद कॉलोनी क्षेत्र में मातम पसर गया । मौके पर लोग जमा हो गए, घटना के करीब एक घंटा बाद सदर थाना के पुलिस पहुंची और छानबीन कर रही है । बताया जा रहा कि बच्चा खेलने के दौरान में फिसल गया था , जिस कारण दोनों साथ में फीस कर गिर गया और बच्चा डूबने लगा। तभी बच्चो ने चिल्लाने लगा तब माँ आवाज सुन कर आया और आसपास के लोगों ने देखा कि और एक बच्चा को बचा लिया गया, लेकिन जो छोटा बच्चा ढ़ाई साल का फरहान था उसकी मृत्यु हो गई, मां का पिता का रो रो के बुरा हाल है वहीं आसपास के लोगों में मातम छा गया है।



