
रांची । वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि 2 जनवरी 2026 को अंश- अंशिका पिता सुनील यादव धुर्वा थाना क्षेत्र से अपराह्न किया गया था। उन लोगों के चंगुल से 14 जनवरी को अंश अंशिका को सकुशल बरामद करा लिया गया और अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है ये बच्चों को रामगढ़ जिला के चितरपुर थाना क्षेत्र से बरामद किया गया था। वहीं नव खरवार और सोनी कुमारी को पुलिस गिरफ्तार किया और उसके बाद उसे रिमांड में लेकर पूछताछ की और इसके बाद पूछताछ में खुलासा होते चला गया। कि यह लोग बच्चों की चोरी करते हैं और इन लोगों का अलग-अलग जगहों पर गिरोह चलता है, बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार शामिल है । ये लोग बच्चों का अपरहण कर दूसरे जगहों में बेच भी देते हैं, युवतियों से देह व्यपार भी कराने की बातें सामने आई है। अलग-अलग जगहों से बच्चों के भी बरामद की की गई है । इस मामले में अभी तक 15 अभियुक्तों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है इनसे पता चला कि कब कब इसने घटना को अंजाम दिया है।

इन क्षेत्रों से गायब हुआ माँ के लाल
पता चला कि रामगढ़, बरियातू, लातेहार, जिसमें अब तक 12 बच्चों का अपहरण करने का बात स्वीकार किया है, दो बच्चे दो वर्ष पूर्व खादगढ़ा बस स्टैंड रांची से, एक बच्ची को संबलपुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्ष पहले, 5 बच्ची को करीब तीन वर्ष पूर्व बरियातू लातेहार से, दो बच्चियों को धनबाद से 3 वर्ष पहले एक बच्ची को लोहरदगा से, 3 वर्ष पूर्व एक बच्ची को जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र रांची से, 1 वर्ष पूर्व अपराह्न किए जाने की बात इन लोगों ने स्वीकार किया है । इन बच्चों को अपराह्न कर बिहार, औरंगाबाद एवं बंगाल बेचे जाने की बात बताई गई है। सभी का सत्यापन किया जा रहा है और पुलिस इस तरह के जितने भी गिरोह है उसे निपटाने के लिए पुलिस पूरी तरह से तत्पर है।
गिरफ्तार अभियुक्तों
इस पूरे अभियान में अभियुक्तों में विरोधी खरवार रामगढ़, एंथोनी खरवार रामगढ़ , प्रमोद कुमार सिल्ली रांची ,आशिक गोप सिल्ली, राज रवानी लातेहार , नव खरवार कोटशिला पुरलिया , सोनी कुमारी रामगढ़, चांदनी देवी रामगढ़, सीता देवी लातेहार ,दीनू भुंईया लातेहार रामगढ़, सन्यासी खिरवार रामगढ़, मालिन देवी रामगढ़ ,बेबी देवी सिल्ली, सोनी देवी पति उप्पैय खरवार , उप्पैय खरवार बरियातू थाना लातेहार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं नव खेरवार ओर सोनी कुमारी कांड संख्या 1/20 26 पुलिस रिमांड पर है । इन लोगों के पास से विरोधी खिरवार के पास से मारुति सुजुकी की सफेद रंग का कर जिसका निबंधन संख्या जेएच एच 24 एल 8382 एवं अन्य सामग्री बरामद की गई है। इस पूरे अभियान में एस आईटी गठित की गई थी। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर , नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा सहित कई पुलिसकर्मी एवं डीएसपी शामिल थे।

