
रांची। बीते दिनों पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ईडी के टीम में छापेमारी की थी जहां पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं उस स्थल पर पहुंच गई थी, जहां पर ईडी छापेमारी कर रहे थे और ईडी के खिलाफ खड़ी हो गई थी, यह तो अभी पहले ही मामला था, लेकिन अब दूसरा मामला झारखंड की राजधानी रांची में भी देखने और सुनने को मिल रहा है, जब पेयजल विभाग के कलर्क के साथ ईडी के द्वारा पूछताछ के क्रम में मारपीट का मामला एयरपोर्ट थाना में दर्ज कराई गई है। इस पूरे मामले को सिटी डीएसपी केवी रमन देख रहे हैं और गुरुवार को ईडी कार्यालय भी जांच पड़ताल के लिए सिटी डीएसपी केवी रमन पहुंचे हैं । बताया जा रहा है कि ईडी के दो अफसरों के द्वारा मारपीट की शिकायत के बाद माहौल गर्म हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी डीएसपी केवी रमन और एफ एस एल की टीम ऑफिस पहुंचे है। बताते चलें कि रांची के अपर चुटिया निवासी संतोष कुमार ने ईडी के सहायक निदेशक (द्वितीय) प्रतीक और सहायक शुभम पर कार्यालय में बुलाकर मारपीट करने, सिर फोड़ने और साक्ष्य मिटाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। संतोष कुमार के द्वारा शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच करने के लिए अहले सुबह ईडी कार्यालय पहुंची है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

