गुमला । झारखंड के गुमला में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। गुमला के भरनो के पास हुए हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। भरनो के भड़गांव के पास एक वैन में हाइवा ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि पिकअप वैन से सभी लोग रांची से गुमला तिलकुट बेचने जा रहे थे। इसी बीच अनियंत्रित हाइवा ने सामने से आकर जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, सभी लोग तिलकुट बनाने वाले एक ठेकेदार के अधीन काम करते थे और मेले से तिलकुट बेचकर लौट रहे थे। रांची से गुमला की ओर जा रहे पिकअप/टेम्पो वाहन को गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र के भड़गांव के समीप एनएच-23 पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वालों में केरेडारी के बसरिया गांव के दो युवक भी शामिल हैं, जिससे गांव में मातम पसरा हुआ है। अन्य लोग रांची के रहने वाले थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही भरनो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिसई रेफरल अस्पताल भेजा गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *