रांची। झारखंड की राजधानी रांची में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. भीषण ठंड के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए रांची जिले में संचालित सभी सरकारी और गैर-सरकारी के साथ-साथ निजी स्कूलों में KG से लेकर 12वीं क्लास तक की छुट्टी की गई है. जिला प्रशासन के मुताबिक जिले में सभी तरह की मान्यता प्राप्त स्कूलें 5 जनवरी से 6 जनवरी तक स्थगित रहेंगी. यह निर्णय छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. रांची जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मौसम विज्ञान केंद्र झारखंड, रांची के विशेष बुलेटिन के अनुसार राज्य में आने वाले दिनों में भारी ठंड और शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने रांची जिले को येलो जोन की श्रेणी में रखते हुए भारी ठंड की संभावना जताई है. इसी चेतावनी के आधार पर जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है. प्रशासन ने यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया है. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि रांची जिले के अंतर्गत संचालित सभी प्रकार के स्कूलों में कक्षा KG से कक्षा 12वीं तक की क्लासेस स्थगित रहेंगी. जिला प्रशासन ने स्कूलों की प्रबंधन समिति को निर्देश दिया है कि वे इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *