बरहड़वा (साहिबगंज)। बरहेट–बरहड़वा मुख्य पथ पर छोटा रांगा डांड़ पुल मोड़ के पास शुक्रवार सुबह यात्रियों से भरे ऑटो और तेल टैंकर की आमने–सामने भिड़ंत में एक स्कूली बच्ची समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में तीन बच्चे सहित कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज अलग–अलग स्वास्थ्य केंद्रों में जारी है। घटना के बाद इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने रांगा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतना में तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही बरहड़वा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में बरहड़वा और रांगा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे हैं। पुलिस जब शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। मृतकों की पहचान रांगा थाना क्षेत्र के बड़ा रांगा गांव निवासी 30 वर्षीय समरा साह, घटियारी की 30 वर्षीय रंदनी सोरेन और डाहूजोर की छह वर्षीय शांति हेम्ब्रम के रूप में हुई है। बताया गया कि ऑटो बरहेट से बरहड़वा जा रहा था, जबकि तेल टैंकर तेल खाली कर बरहड़वा से बरहेट की ओर लौट रहा था। सभी यात्री डहुआजोड़ चौक पर उतरने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। पुलिस हालात को नियंत्रित करने में जुटी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *