हजारीबाग । हजारीबाग के इंद्रपुरी में दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई. घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. मृतक की पहचान मंडई निवासी सूरज राणा के रूप में हुई है. इस घटना से हजारीबाग में नए साल का जश्न, मातम में तब्दील हो गया घटना, गुरुवार देर रात की है. बताया जा रहा है कि सूरज राणा पर तलवार से हमला किया गया, जिससे लगी गंभीर चोट की वजह से अत्यधिक रक्तस्त्राव हुआ और युवक ने दम तोड़ दिया. मृतक के 2 मासूम बच्चे हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक नए साल में पिकनिक मनाने को लेकर हुए विवाद में यह वारदात घटी है. बताया जाता है कि पिकनिक मनाने गए युवकों के दो समूह में विवाद हुआ जिसने देर रात हिंसक झड़प का रूप लिया. हजारीबाग के इंद्रपुरी क्षेत्र स्थित राजा बंगला के गेट नंबर-2 के पास यह घटना घटी. बताया जाता है कि दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई और तलवारबाजी भी हुई. घटना में घायल दोनों युवकों को रिम्स (रांची) में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. स्थानीय व्यक्ति ने आरोप लगाया कि जब सूरज राणा और उसके दोस्त अस्पताल से चेकअप कराकर लौट रहे थे तभी, राजा बंगला गेट नंबर-2 के पास पहले से घात लगाए युवकों के दूसरे समूह ने उनपर जानलेवा हमला किया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक नए साल के जश्न के दौरान पहले, मंइई और नूरा क्षेत्र के युवकों के बीच शराब के नशे में विवाद हुआ. बाद में इंद्रपुरी चौक में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और उनमें हिंसक झड़प हो गई. इस झड़प में सूरज राणा को गंभीर चोट लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *