रांची। नव वर्ष के पूर्व रात्रि को गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग झारखंड सरकार द्वारा 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है । मुख्य रूप से पुलिस महानिरीक्षक रांची के पद पर पद स्थापित मनोज कौशिक को वेतनमान में प्रोन्नति प्रदान करते हुए आगे आदेश तक आपर पुलिस महा निदेशक अपराध एवं अनुसंधान विभाग में पदस्थापित किया गया । पुलिस उपमहानिरीक्षक गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित अजय लिंडा को वेतनमान के साथ प्रोन्नति प्रदान करते हुए पुलिस महानरीक्षिक अपराध अनुसंधान विभाग झारखंड रांची के पद पर स्थापित किया गया। नौशाद आलम अंसारी को पुलिस उपमहानिरीक्षक विशेष शाखा झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया । वहीं कौशल किशोर को वेतनमान प्रोन्नति प्रदान करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उप महानिरीक्षक पलामू के पद पर पदस्थापित किया गया । अंजनी कुमार झा को पुलिस उपमहानिरीक्षक हजारीबाग और मोहम्मद अर्शी को पुलिस उपमहानिरीक्षक गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा झारखंड रांची के पद पर पद स्थापित किया गया। वहीं नवनियुक्त श्रीराम समद अपर पुलिस अधीक्षक रांची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो झारखंड रांची पर पद स्थापित किया गया। इसके अलावा आनंद प्रकाश, श्रीकांत, सुरेश राव ,कैलाश करमाली, शिवम प्रकाश, निखिल राय ,श्रुति, अविनाश कुमार, दीपक कुमार , मजरुल होदा, राजेश कुमार ,रोशन गुड़िया को भी एक स्थान से दूसरे स्थान पर पद स्थापित किया गया , इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दिया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *