रांची। नव वर्ष के पूर्व 31 दिसंबर 2025 को झारखंड सरकार कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के द्वारा 15 आईएएस अधिकारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया गया । लंबे समय तक जेल से रिहा होने के बाद आईएएस अधिकारी प्रतीक्षारत छवि रंजन को अगले आदेश तक अभियान निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड रांची के पद पर नियुक्त किया गया । रांची एसडीएम उत्कर्ष कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद पश्चिम सिंहभूम चाईबासा के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया। वहीं प्रतीक्षारत कुमार रजत को रांची अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। आबू इमरान को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक वित्त विभाग झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया। सचिव वाणिज्य कर विभाग झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित अमिताभ कौशल को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रधान सचिव उत्पाद एवं मध निषेध विभाग झारखंड रांची के पद पर नियुक्त किया गया । अमित कुमार को स्थानांतरित करते हुए सचिव वाणिज्य कर विभाग झारखंड रांची के पद पर नियुक्त किया गया । विशेष सचिव योजना एवं विकास विभाग झारखंड रांची के पद पर फदास्थापित राजीव रंजन को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपार सदस्य राजस्व फर्षद झारखंड रांची के पद फदास्थापित किया गया । अनुमंडल पदाधिकारी छतरपुर पलामू के पद पर पदास्थापित आशीष गंगवार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक नगर आयुक्त धनबाद नगर निगम के पद पर नियुक्त किया गया । वहीं हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता को अगले आदेश तक नगर आयुक्त हजारीबाग नगर निगम के पद पर नियुक्त किया गया । अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया चतरा के पद पर पदस्थापित सनी राज को धनबाद जिला में उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया । कोडरमा अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर रिया सिंह को स्थानांतरित करते हुए उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हजारीबाग पद पर नियुक्त किया गया। प्रतीक्षारत अभिनव प्रकाश को अगले आदेश तक अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला खरसावां के पद पर नियुक्त किया गया । अर्णव मिश्रा को अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम जमशेदपुर पर नियुक्त किया गया। आदित्य पांडे जो प्रतीक्षारत थे अगले आदेश तक अनुमंडल पदाधिकारी हजारीबाग सदर पद पर नियुक्त किया गया । लोकेश बारंगे को अनुमंडल पदाधिकारी धनबाद पर नियुक्त किया गया , इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *