लातेहार: अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक ने शनिवार को अपने कार्यालय के सभागार में जिला मुख्यालय के पत्रकारों के साथ संवाद किया। संवाद के दौरान उन्होंने पत्रकारों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप सभी लोकतंत्र के चौथा स्तंभ हैं। आपके द्वारा दी गई जानकारी पर लोग विश्वास करते हैं। आज के डिजीटल यूग में आपका कर्तव्य और बढ़ जाता है। हर समाचार का संक्लन करने में सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही उन्होंने बीत रहे वर्ष 2025 में अनुमंडल क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पत्रकारों को धन्यवाद दिया। इस दौरान मुख्य रूप से संजीव गिरी, संजय प्रजापति,विकास तिवारी, मनीष सिन्हा, राजीव मिश्रा, मनोज मेहता, पंकज गुप्ता, संतोष कुमार, विक्रम कुमार, सौरव कुमार, राहुल पाण्डेय, रूपेश अग्रवाल, रूपेश गुप्ता, यूगेश प्रसाद, नीरज सिन्हा, बीरेंद्र प्रसाद, राजकुमार मिस्त्री, नीहित कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *