
बारियातू:बारियातु पुलिस ने अवैध पोस्ता के खेती के विरुद्ध अभियान चलाकर बालुभांग पंचायत क्षेत्र में लगभग सात एकड़ वन भुमि पर लगे अवैध पोस्ता के पौधों को नष्ट किया।थाना प्रभारी रंजन पासवान ने बताया कि पुलिस को बालुभांग के विभिन्न क्षेत्रों मे पोस्ता की अबैध खेती के संबंध में मीली गुप्त सूचना के आधार पर थाना स्तरीय विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा बरियातू थाना अंतर्गत बालूभांग पंचायत के हालमता गांव से सटे वन क्षेत्र में ट्रैक्टर चलाकर व लाठी डंडो से पिटकर करीब सात एकड़ वन भूमि में लगे अवैध पोस्ता/अफीम के पौधा को नष्ट किया।उन्होंने कहा कि इस अवैध खेती करने व इसके लिए लोगों को लालच देकर प्रोत्साहित करने व तस्करी में संलिप्त दोसी व्यक्तियों की विरुद्ध पहचान कर प्रथामिकी दर्ज की जा रही है।उन्होंने कहा की इस अवैध खेती के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा ।इस अवैध खेती व तस्करी मे संलिप्त व्यक्तियों को किसी भी हाल में वक्सा नहीं जाएगा।उन्होने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जो इस अवैध अफीम की खेती किए हैं, वे खुद से इस खेती को नष्ट कर दे अन्यथा पकडे़ जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस अभियान में थाना प्रभारी रंजन पासवान एसआई जितेन्द्र कुमार, अनुप कुमार सहित थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


