बरवाडीह। शनिवार को प्रखंड के बाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष एडवोकेट प्रिंस कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया।इस दौरान कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नसीम अंसारी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह, सुरेश मिश्रा, शिवानंद तिवारी,अमोद कुमार श्रीवास्तव, अवधेश मेहरा,प्रेम कुमार अधूरा , पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार राजू मुख्य रूप से उपस्थित थे। मौके पर अध्यक्ष प्रिंस कुमार ने कहा कि सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 141 वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास एवं स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस के भूमिका के बारे में जानकारी दी। मौके पर पंचायत अध्यक्ष अनन्त कुमार ,सीबल राम, निरंजन सिंह, असरफी यादव,हरिहर सिंह इश्तेयाक अहमद समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *