रांची : प्रभात मंत्र और अखबार मशरीक के निदेशक सह पत्रकार शारिब खान के पिता के. गयासुद्दीन खान (78) का निधन हो गया। मिट्टी मंज़िल सोमवार 22 दिसंबर को नमाज़ जोहर कांटाटोली क़ब्रिस्तान में नमाज़ जनाजा अदा की गई और वहीं सुपुर्द ए खाक किया गया। नमाज़ जनाजा नूरी मस्जिद के इमाम मौलाना अकबर हुसैन ने पढ़ाई। ज्ञात हो कि पत्रकार शारिब खान के पिता गयासुद्दीन खान पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। बरियातू के किलिनिका क्यूर हॉस्पिटल में वे इलाजरत थे। रविवार रात को उन्होंने हॉस्पिटल में आखरी सांस ली। जैसे ही लोगो को पता चला कि शारिब खान के पिता गयासुद्दीन खान का इंतकाल हो गया और जनाजा घर पहुंच गया तो लोग उनके घर के तरफ चल पड़े। वह अपने पीछे एक बेटा शारिब खान, 2 बेटी, नाती, पोता समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका पुत्र शारिब खान ने कहा कि आज मेरे सर से पिता का साया उठ गया। दुआ करें अल्लाह उनके दर्जात को बुलन्द करे। मिट्टी मंजिल में शामिल होने वालो में एडवोकेट तनवीर अब्बास, किलिनिका क्यूर के निदेशक डॉ आफताब, डॉ रजनीश, समाजसेवी शरफे आलम, मो. एजाज, अफताब आलम, शब्बीर हुसैन, टीपू खान, जुनैद आलम, शादाब अनवर, पत्रकार परवेज कुरैशी, शहाफी एसोसिएशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के आदिल रशीद, गुड्डू, सोनो,तनवीर, एसएम आसिफ, रेहान, औरंगजेब खान समेत सैंकड़ों लोग मिट्टी मंजिल में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *