बारियातू। प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत भवनों एवं प्रखंड स्तर पर धान बिक्री हेतु विशेष शिविर लगाये जा रहे हैं। जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी कोकिला कुमारी ने बताया कि – इस शिविर का उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाना और धान बिक्री में होने वाले कई परेशानीयों से बचाना है,इस शिविरों में किसानों का पंजीकरण, आधार सत्यापन और भूमि विवरण का सत्यापन किया जायेगा, ताकि कोई भी पात्र
किसान लाभ से वंचित न रहे. किसानों के पंजीकरण के लिए पंचायतवार शिविरों की तिथि निर्धारित की गयी है। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को बालूभांग, फुलसू और डाढ़ा पंचायत में शिविर लगाया जायेगा। वहीं 26 दिसंबर को बारियातू, गोनिया और टोंटी पंचायत में तथा 27 दिसंबर को
साल्वे, शिबला एवं अमरवाडीह पंचायत सचिवालय में पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जायेगा। अंचलाधिकारी ने बताया कि इन शिविरों में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के वैसे लाभुक, जिनका अब तक ई-केवाईसी और आधार सीडिंग नहीं हो पायी है, उनका भी ई-केवाईसी और आधार सीडिंग का कार्य किया जायेगा, ताकि लाभार्थीयों को योजना का लाभ निर्बाध
रूप से मिलता रहे। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि व समय सीमा के अंदर अपने-अपने पंचायत भवन में आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुँचकर पंजीकरण,ई-केवाईसी और आधार सीडिंग कराना सुनिश्चित करें, और योजना का लाभ लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *