बारियातू । उपायुक्त लातेहार के निर्देशानुसार प्रखंड क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) बारिखाप में 22 दिसंबर को एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया है।इसके संबंध मे जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार पासवान ने बताया कि प्रखंड स्तर पर आयोजित इस विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य ऐसे पात्र दिव्यांगजनों का पंजीकरण कर युडीआईडी कार्ड बनाना है, जो अब तक किसी कारणवश इससे
वंचित रह गये हैं। युडीआईडी कार्ड के माध्यम से दिव्यांगजनों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा। उन्होने आगे बताया कि शिविर में आने वाले दिव्यांगजन ,आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र
सहित आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ लाएं।

बीडीओ ने यह भी जानकारी
कि पूर्व में स्वामी विवेकानंद निःशक्त स्वावलंबन पेंशन योजना और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना से आच्छादित लाभुकों का स्वालंबन पोर्टल में अस्वीकृत हुए कुल 56 लाभुकों सहित अधिक से अधिक पात्र दिव्यांगजनों से शिविर में उपस्थित होकर लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने ने सभी पात्र दिव्यांगजनों से निर्धारित तिथि को शिविर में पहुंचकर युडीआईडी कार्ड बनवाने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया है। इसके साथ ही प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पासवान ने प्रखंड के सभी मुखिया, पंचायत सचिव एवं वार्ड सदस्य, पंसस सदस्य व समाज मे सक्रिय प्रतिनिधि को अपने-अपने क्षेत्रों में इस विशेष शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने व दिव्यांगजनों को समय पर शिविर में उपस्थित कराने की अपील है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *