धान अधिप्राप्ति केंद्र खुलने से चैनपुर क्षेत्र के किसानों को धान बेचने में आसानी होगी: प्रमुख

चैनपुर(पलामू): प्रखंड मुख्यालय स्थित शुक्रवार को चैनपुर पैक्स धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन किया गया। प्रखंड प्रमुख प्रभा देवी ने फीता काटकर विधिवत धान अधिप्राप्ति केंद्र की शुरूआत कराई। उक्त अवसर पर जानकारी दी गई कि धान अधिप्राप्ति केंद्र में प्रखंड के पंजीकृत किसानों से सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद की जाएगी। धान अधिप्राप्ति केंद्र खुलने से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने में सहूलियत होगी और उन्हें बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख प्रभा ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। धान अधिप्राप्ति केंद्र के संचालन से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा। उससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना धान अधिप्राप्ति केंद्र में लाकर बिक्री करें। वहीं उप प्रमुख सुनील सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार किसानों को आत्मनिर्भर व आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रयासरत है। किसानों के विकास के लिए सरकार संकल्पित हैं साथ ही रंजन दुबे ने कहा कि चैनपुर क्षेत्र के किसानों को धान बेचने के लिए यहां-वहां भटकने की आवश्यकता नहीं है।चैनपुर में धान अधिप्राप्ति केंद्र में समर्थन मूल्य पर कुल 2450 प्रति क्विटल के हिसाब से धान खरीदी जाएगी। मौके पर दिनेश प्रधान,बबलू पांडे,बबलू चौरसिया,विजय चौरसिया,विनोद कमलापुरी,अरुण पांडे,मनोज दास सहित कई अन्य लोग मौजूद थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *