अनगड़ा। खिजरी विधायक राजेश कच्छप के भाई खुदिया कच्छप को खिजरी विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। युवा कांग्रेस पार्टी का संगठन में रीड की हड्डी माना जाता है। युवा मोर्चा की मजबूती पर पार्टी का विकास निर्भर करता है। खुदिया के मनोनयन से विस क्षेत्र के युवाओं में खुशी व्याप्त है। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई एवं पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान खुदिया ने कहा कि पार्टी ने जो उन पर विश्वास जताया है वे उस पर खरा उतरेंगे। खुदिया को जिलाध्यक्ष सोमनाथ मुंडा, प्रमुख दीपा उरांव, महिला अध्यक्ष सरिता देवी, प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव सहित साकिर अंसारी, छोटेलाल महतो, दिनेश परमाणिक, पंचू तिर्की, प्रबल कुमार, शिवदास गोस्वामी, अनीता देवी, आशीष मुंडा, आलम अंसारी, कुलेश्वर मुंडा, अजय करमाली, जॉन तिग्गा, संजय नायक, रोहित नायक आदि ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *