
चैनपुर(पलामू): किसान परिवार से आनेवाला अविनाश कुमार अपनी मेहनत के बल पर सफलता की ऊंचाई को छूने में कामयाब हुआ है। चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटुअल गांव निवासी पूर्व समाजसेवी स्व रामायण प्रसाद सिंह का पुत्र है। वें जेएसएससी की ओर से आयोजित सीजीएल प्रतियोगिता में सफलता को हासिल कर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के पद पर चयनित हुए है। इनकी सफलता से ग्रामीण क्षेत्र के में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं में भी खुशी की लहर दौड़ गयी है। स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि मेहनत एवं लगन से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। जिसको अविनाश ने कर दिखाया है। इनकी सफलता इस क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। जिनसे सीख लेकर अन्य छात्रों को भी आगे बढ़ने की जरूरत है। पतरिया खुर्द पंचायत की मुखिया रानी सिंह ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में रहकर मेहनत के बल पर इन्होंने अपनी सफलता पायी है। इससे पूर्व भी यह पीजीटी प्लस टू की परीक्षा में सफलता हासिल कर पलामू जिले के पंडवा में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। अपनी कड़ी मेहनत एवं लगन से इन्होंने झारखंड राज्य में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में सफलता पाकर गांव सहित पूरे परिवार का नाम रोशन किया है। वहीं अविनाश सिंह ने अपनी सफलता के बारे में बताया कि माता पिता का आशीर्वाद एवं साहित्य की किताबों से मिली प्रेरणा ने इन्हें प्रेरित कर आगे बढ़ने के लिए मानसिक रूप से तैयार किया है। आधुनिक युग में मोबाइल से दूर रहकर किताबों से प्यार किया है। आज भी किताबों के गहरे अध्ययन से हम आगे बढ़ सकते हैं। आगे भी अन्य परीक्षाओं की तैयारी करते रहेंगे। मौके पर अविनाश सिंह को बधाई देने वालों में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीण पूर्व मुखिया विवेक सिंह, विक्रमा सिंह,उमाशंकर सिंह,केशरी सिंह,योगेंद्र सिंह ने शामिल होकर उनके उज्ज्वल करियर की कामना की।


