नौडीहा बाजार (पलामू) । हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र के ढकचा पंचायत के पडरिया गांव में रविवार को बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन का कार्यक्रम की शुभारंभ डॉ अभिषेक कुमार व उनकी धर्मपत्नी दौलती देवी , आदर्श रविदास मंच के अध्यक्ष सुमेश्वर रा,उपाध्यक्ष शिक्षक विंदेश्वर राम ,सचिव राजेश भारती,रविदास विकास समिति के अध्यक्ष रामगोविन्द राम शिक्षक, जुदागिर राम,बसपा जिला प्रभारी अनुज कुमार, बसपा जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार,बीस सूत्रीय सदस्य नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की संचालन बौद्धाचार्य शिक्षक लल्लू राम ने किया। आदर्श रविदास मंच के अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष ,सचिव तथा समिति के सदस्य के द्वारा मंचासिन अतिथियों को पुष्प की माला देकर सम्मानित किया। उक्त कार्यक्रम में आदर्श रविदास मंच के सुदेश्वर राम ने बताया कि आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा बनकर तैयार हो जाएगी और इनकी जन्म दिन के पावन अवसर प्रतिमा की अनावरण करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। मौके पर शिक्षक अनिल कुमार, विलास राम, शिवलाल राम, अजय कुमार, रविदास विकास समिति के सचिव कृष्णा कुमार, शिवनंदन कुमार, विनय कुमार, महावीर राम, सुदामा राम, सुरेन्द्र राम, सिकंदर राम, छोटू राम, प्रेम कुमार, वकील कुमार , रामस्वरूप राम, बेवी देवी, विमली देवी, चांदनी कुमारी, मंजू देवी समेत काफी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *