
लातेहार : डुरूवा रेलवे स्टेशन के रेलवे फाटक के निकट मुख्य पेयजल पाइपलाइन में आई गंभीर टूट-फूट के कारण विभाग द्वारा मरम्मती कार्य जोरो से जारी है। नगर पंचायत जेई अमित कुमार ने बताया कि तकनीकी दल लगातार कार्यरत है, परंतु क्षति अधिक होने के कारण इसकी संपूर्ण मरम्मती में लगभग तीन दिनों का अतिरिक्त समय लगने का अनुमान है।मरम्मती अवधि के दौरान लातेहार–डुरूवा क्षेत्र के आश्रय गृह एवं आसपास के इलाकों में जलापूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। इस असुविधा के लिए विभाग खेद व्यक्त करता है और शहरवासियों से सहयोग की अपेक्षा करता है।विभाग की ओर से यह आश्वासन दिया जाता है कि मरम्मती कार्य पूर्ण होते ही लातेहार शहरी जलापूर्ति एवं आश्रय गृह क्षेत्र में जलापूर्ति पुनः प्रारंभ कर दी जाएगी।


