
रांची। झारखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंढ का दायरा बढ़ता ही जा रहा है. धीरे-धीरे यह सभी जिलों को अपनी चपेट में ले रहा है. शनिवार को मौसम विभाग द्वारा जारी रिर्पोट के अनुसार, गुमला में सबसे कम न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा जमशेदपुर, डालटनगंज, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा. गोड्डा में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कांके का न्यूनतम पारा पहुंचा 4.7 डिग्री सेल्सियस राजधानी रांची में कांके का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, सात से 12 दिसंबर तक सुबह में कोहरा और धुंध छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ रहेगा. सात दिसंबर को अधिकतम 24 और न्यूनतम 10, आठ को अधिकतम 24 और न्यूनतम 10, नौ को अधिकतम 25 और न्यूनतम 11 और 10 दिसंबर को अधिकतम 25 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.


