
चैनपुर(पलामू): चैनपुर थाना के समीप से बरामद अज्ञात शव की पहचान पुलिस द्वारा कर ली गई है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को थाना के बगल में डोमटोली रोड से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया था। सोमवार की रात में रास्ते पर शव फेंका गया था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर एमएमसीएच अस्पताल में मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।शव की पहचान चैनपुर निवासी दिलीप कमलापुरी का 30 वर्षीय बेटा राहुल कमलापुरी रूप में हुई हैं। चैनपुर पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त होने के बाद शव को मृतक के परिजनों को दाह संस्कार के लिए सौंप दिया गया। इधर इस संदर्भ में थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि अज्ञात शव का पहचान कर ली गई हैं। परिजनों को सौंप दिया गया है परिजनों द्वारा अभी तक किसी के खिलाफ कोई भी आवेदन नहीं आया है ऐसे पुलिस हर एक मामलों में छानबीन कर रही है। इधर मृतक के शव की पहचान होने के बाद सैकड़ो की संख्या में मृतक के परिजन के साथ-साथ ग्रामीण थाना पहुंचे एवं कई तरह के आरोप लगा रहे थे परिजनों का कहना था कि राहुल कमलापुरी सोमवार को रामगढ़ थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव मेला देखने गया था और वह टेम्पो से लौट रहा था इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहा एक टेंपो में सिधी टक्कर हो गई जिससे राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया था। लोगों ने आनन-फानन में एक टेंपो से सवारी को हटाकर अचेत अवस्था में राहुल कमलापुरी को ईलाज के लिए ला रहे थे डर के कारण थाना के समीप डोमटोली सड़क पर अचेत अवस्था में ही छोड़कर भाग गए हैं।


