रांची। झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार से शुरू होगा। स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने गुरुवार को सभी दलों के‎ विधायक दल के नेताओं और प्रतिनिधियों की बैठक ‎बुलाई। यह बैठक दोपहर में स्पीकर के‎ कार्यालय कक्ष में हुई। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,‎ संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, नेता प्रतिपक्ष ‎बाबूलाल मरांडी समेत सभी दलों के विधायक दल के ‎नेता एवं प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। ‎ इससे पूर्व बुधवार को स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने अपने कार्यालय कक्ष में‎ 5 दिसंबर से शुरू होने जा रहे ‎‎विधानसभा के शीतकालीन सत्र के ‎‎सुचारु संचालन को लेकर विभागीय ‎‎पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश‎ दिया कि विधानसभा के सदस्यों ‎द्वारा दी गई शून्यकाल की सूचना पर ‎‎लंबित शून्यकाल का उत्तर उपलब्ध ‎‎कराया जाए। साथ ही स्वीकृत ‎‎ध्यानाकर्षण सूचनाओं के उत्तर भी ‎‎ससमय उपलब्ध कराए जाएं। बैठक‎ में संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण‎ किशोर के अलावा मुख्य सचिव, ‎‎संबंधित विभागों के वरीय‎पदाधिकारी तथा रांची जिला‎प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए।‎ इधर, सत्र के मद्देनजर विधानसभा भवन के 750 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। किसी भी तरह के जुलूस, रैली, धरना और प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। निषेधाज्ञा उपायुक्त व अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) के संयुक्तादेश के आधार पर सदर अनुमंडलाधिकारी ने जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *