
हुसैनाबाद । पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत जपला-छतरपुर मुख्य सड़क के सामूडीह मोड़ के निकट एक महिला घायल अवस्था में पाई गई, सुचना मिलने पऱ पुलिस ने महिला को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल मे भर्ती कराया, जहाँ पऱ महिला इलाज चल रहा है, महिला बंगाली भाषा मे बोल रही थी, जिसके बाद बंगाली समझने वाले को बुलाया गया, महिला ने बताया की उसका नाम रोहिमा बेगम है पति का नाम स्व. शेख सहफुल रहमान, बेटा का नाम शेख नासिर और पता थाना बागनान, हावड़ा पक्षिम बंगाल बता रही है। महिला ने बताया की उसके साथ फारूक नाम का व्यक्ति था, लेकिन व्यक्ति मौके पर मौजूद नहीं दिखा है। महिला यहाँ कैसे पहुंची, मामले मे पुलिस छानबीन मे जुट गयी है।


