बारियातु (लातेहार) : झारखंड सरकार के महत्वकांक्षी कार्यक्रम आपकी सरकार आपके द्वार के तहत प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकिय आदर्श मध्य विद्यालय बारियातु व डाढा पंचायत सचिवालय मे आज शिविर लगेगा बीडिओ अमीत कुमार पासवान ने बताया कि शिविर मे बाल विकास, मनरेगा, अबुआ आवास, मंईया सम्मान योजना, पैंसन, मनरेगा, समाजिक कल्याण, पेजल और विद्युत विभाग सहित सरकार के सभी महत्वकांक्षी योजनाओं के स्टाल लगाया जाएगा व विभागीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे. शिविर मे प्रखंड पदाधिकारी अमित कुमार पासवान ने इस शिविर में भारी संख्या में पहुंचकर अपने समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन देने व सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *