
बरवाडीह (लातेहार) : रविवार को झारखंड के पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी का कुटकू मंडल दौरे के दौरान उनकी जानोमाल की सुरक्षा का भय दिखा। उन्होंने इस संबंध में स्थानीय पत्रकारों से वार्ता कर आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि कुटकू मंडल के सैंकड़ों विस्थापितों से उनके सूचना पर मंडल की ओर दो गाड़ियों के साथ बरवाडीह मंडल के रास्ते से जा रहे थे,इस दौरान मोरवाईकला से कुछ ही दूरी पर एक ग्लैमर बाइक सवार हमारी गाड़ी को रोका और बोला कि उधर मत जाइए खतरा है हालांकि मंडल क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं,खास मंडल व मोरवाईकला में सीआरपीएफ कैंप हैं । इसके अलावा क्षेत्र में लगातार सीआरपीएफ पुलिस की गस्ती बनी रहती है। तत्काल मामले की सूचना के एन त्रिपाठी ने जिले के कप्तान कुमार गौरव को दी जिसके बाद बरवाडीह एसडीपीओ भरत राम, थाना प्रभारी अनुराग कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्हें सुरक्षा के घेरे में लिया।इस संबंध में एसडीपीओ भरत राम ने कहा कि मामले पर त्वरित कार्रवाई होगी और उस संदिग्ध बाइक सवार की जांच पड़ताल की जाएगी।


