
हुसैनाबाद : शहर के शिवपुरी कालोनी निवासी धीरेन्द्र कुमार सिंह
भारतीय जीवन बीमा निगम के मुख्य बीमा सलाहकार को अंतरराष्ट्रीय स्तर अपनी उत्कृष्ट सेवा,नेतृत्व क्षमता और वितीय मार्गदर्शन कौशल के लिये विशेष अवसर प्रदान किया गया है । इस उपलब्धि के तहत एल आई सी की ओर से वियतनाम में आयोजित एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगें ।उल्लेखनीय है कि पूरे झारखंड से इस सम्मान के लिये चुने गये वे अकेले व्यक्ति है जिससे क्षेत्र, जिला व राज्य का गौरव बढ़ा है । बीमा क्षेत्र में बृहद अनुभव रखने वाले धीरेन्द्र कुमार सिंह ने हजारों परिवारों को वितीय सुरक्षा प्रदान की है और एल आई सी में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से लगातार पहचान बनाई है । उन्होंने अपनी चयन पर कहा कि ” यह मेरे लिये गर्व की बात है कि झारखंड से मुझे अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व का अवसर मिला । मै आगे भी राज्य और एल आई सी नाम ऊंचा करने के लिये मेहनत करता रहूँगा ।” उनकी इस उपलब्धि पर अपने ग्राहकों , सहकर्मियों और क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।


