साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के बड़ा पचगढ़ में गुरूवार की रात कारीब 12ः15 बजे एक शादी समारोह में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। इसपर परिजनों समेत अन्य लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां जांच के दौरान डाॅक्टर डाॅ. ऋृतू राज ने मृत घोषित कर दिया है। मृतक जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के बड़ा पचगढ़ रहने वाले वाले फौजी मुसहर का छोटा पुत्र गुलशन सिख्यासन (25) था। मृतक की पत्नी प्रमिला देवी ने बताई कि गांव में एक शादी समारोह था। उसी में उसका पति गया था। रात को एक बार घर आया था। जबकि बाइक शादी समारोह में ही छुट गया था। बाइक लेने दोबारा वहां गया। काफी देर के बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब वहां जाकर देखा तो उसका पति गंभीर रूप से घायल पड़ा था। आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया। जहां लाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई है। गोली मृतक के बायें तरफ सीने के नीचे कांख के पास लगी है। मृतक चार भाई में सबसे छोटा था। जबकि एक बहन है। वहीं परिजनों ने बताया कि गुलशन सिख्यासन का किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। कौन व किस कारण उसे गोली मारा है इस संबंध में उनलोगों को कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इधर, इस घटना से परिजनों का रो-रो कर हाल बूरा है। वहीं खबर लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया है।

मृतक के डेढ़ पहले ही हुई थी शादी
शादी के डेढ़ सिर्फ डेढ़ वर्ष बाद ही उसकी पत्नी की दुनिया उजड़ गई। अब इसका भरण पोषण की जिम्मा कौन लेगा? यह कहकर उसके परिवार के सभी लोग रो रहे है। मृतक गुलशन सिख्यासन घर में कमाने वाला मात्र एक सदस्य था। मृतक की शादी डेढ़ वर्ष पहले ही मिर्जाचौकी के सिंघाड़ी में हुई थी। परिजनों के अनुसार गुलशन सिख्यासन का किसी से कोई दुश्मनी नही थी। वहीं मृतक मजदूरी का काम करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *