हैदरनगर,पलामू: उत्पाद विभाग व हैदरनगर थाना पुलिस ने अवैध शराब निर्माण व बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि क्षेत्र अंतर्गत भदुआ व सरहु खिलपर गांव में छापामारी की गई। छापामारी के दौरान विभिन्न स्थानों पर करीब 1000 किलो जावा महुआ व शराब बनाने का उपकरण विनष्ट किया गया। थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि अवैध शराब निर्माण व बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान जारी रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि आम लोगों के साथ साथ पंचायत प्रतिनिधियों को अवैध शराब निर्माण व बिक्री की जानकारी देने का आग्रह किया गया है। उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले लोगों का नाम गुप्त रखा जाएगा। इसके अलावा अफीम की खेती या अन्य अवैध कार्य करने वालों के खिलाफ जानकारी देने वाले लोगों का नाम गुप्त रखा जाएगा। इसकी भी जानकारी देने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *