पटना : हार के बाद लालू परिवार में घमासान मच गया है। रोहिणी आचार्य ने पार्टी और परिवार से नाता तोड़ दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रोहिणी ने इस बात का ऐलान किया है।लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,मैं राजनीति छोड़ रही हूं। अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं। संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था। मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं। संजय यादव राष्ट्रीय जनता दल के नेता और तेजस्वी यादव के सबसे करीबी सलाहकार हैं। बिहार से वह राज्यसभा सांसद भी हैं। इसके साथ ही रोहिणी आचार्य ने रमीज का नाम लिया है। रमीज सुल्तान तेजस्वी यादव के बहुत करीबी सहयोगी और सलाहकारों में से एक हैं।वह तेजस्वी यादव के निजी सचिवालय में काम करते हैं और पार्टी की रणनीति, मुस्लिम वोट बैंक मैनेजमेंट और चुनावी कैंपेन में अहम रोल निभाते रहे हैं।सूत्रों के अनुसार, खराब प्रदर्शन को लेकर रोहिणी पर ब्लेम लगाया गया है। कहा गया कि परिवार के विवाद की बात सार्वजनिक होने को लेकर चुनाव में गलत संदेश गया है। विवाद के बाद जब रोहिणी सिंगापुर चली गई तो चुनाव प्रचार के लिए रोहिणी को फिर बुलाया गया था, लेकिन सिर्फ राघोपुर प्रचार के लिए जाने दिया गया। रोहिणी छपरा की अलग-अलग सीटों पर जाना चाहती थी लेकिन नहीं जाने दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *