
जमशेदपुर। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 के लिए सभी 300 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से मतदान शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ। मतदाता उत्साहपूर्वक कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी कंट्रोल रूम से वेबकास्टिंग के माध्यम से मतदान केंद्रों की गतिविधियों की सतत निगरानी कर रहे हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर समय पर मतदान प्रारंभ हुआ और व्यवस्था सुचारू है। सीईओ, डीईओ एवं भारत निर्वाचन आयोग के स्तर से वेबकास्टिंग के जरिये मतदान प्रक्रिया पर निगरानी रखी जा रही है।
दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी केंद्रों पर वालंटियर नियुक्त किए गए हैं, जो उन्हें मतदान में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। सुबह 9 बजे तक कुल 17.33% मतदान दर्ज किया गया।




