लातेहार:बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के बसिया पंचायत के बेलवाडीह ग्राम की रहने वाली एक महिला ने अपने पति के साथ हुए विवाद के बाद अपनी तीन वर्षीय बच्ची को लेकर कुएं में कूद गई।इसमें दोनो की मौत डुबने से हो गयी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुखमणि देवी (30) का झगड़ा अपने पति भागीरथ यादव के साथ हुआ था।जिसके बाद वह गुस्से में आकर अपने तीन वर्षीय बच्ची दिव्या कुमारी को लेकर कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।परिजनों को लगा कि महिला गुस्से में आकर कहीं चली गई है। इस दौरान परिजनो के द्वारा खोजबीन किया गया।लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।रविवार को बेलवाड़ीह ग्राम के लोहराटोली में धान खेत के बीच स्थित कुआं से महिला एवं बच्ची का शव को कुआं में तैरता हुआ पाया गया।जिसके बाद गांव वाले और परिजन मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दिया।वही घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।घटना की सूचना पाकर बालूमाथ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया है।महिला के पति ट्रक में खलासी का काम करता है और वह मूकबधिर है।थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला के परिवार के लोगो ने फिहलाल कोई प्राथमिकी दर्ज नही कराई है।फिर भी मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *