लोहरदगा । जिले के नदिया हिंदू उच्च विद्यालय के मिनी स्टेडियम में सोमवार को लोहरदगा प्रीमियर लीग का भव्य उद्घाटन के साथ धमाल मचाने लगा है।भारी संख्या में उमड़ी दर्शको की भीड़ इस बात की गवाही दे रहा है।वही सोमवार को उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सुखदेव भगत उपस्थित थे,जबकि विशिष्ट अतिथियों में जिला उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद,पुलिस अधीक्षक सादीक अनवर रिजवी,नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष अनुपमा भगत,एसडीओ अमित कुमार और अभिन्नव सिद्धार्थ शामिल थे।इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और प्रतियोगिता की पहली किक लगाकर किया।इस मौके पर पूरा स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था और चारों ओर खेल भावना का उत्साह झलक रहा था।सांसद सुखदेव भगत ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंखों से नहीं होती, हौसलों से उड़ान होती है किसी बातो से दर्शको और खिलाड़ियों का मन मोह लिया।उन्होंने कहा कि यह आयोजन लोहरदगा के खिलाड़ियों के हौसले को नई मंज़िल देने के उद्देश्य से किया गया है।उन्होंने यह भी कहा कि इस मैदान का गौरवशाली इतिहास रहा है और यहीं से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी निकले हैं।आने वाले समय में लोहरदगा प्रीमियर लीग(एलपीएल)को और बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा,ताकि जिले के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

लोहरदगा में फुटबॉल का खेल बेहद लोकप्रिय है और ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान होगा:उपायुक्त

मौके पर उपस्थित उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद ने कहा कि लोहरदगा में फुटबॉल का खेल बेहद लोकप्रिय है और ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।उन्होंने कहा कि यह शुरुआत है आने वाले वर्षों में यह आयोजन और भव्य रूप लेगा और इतिहास का हिस्सा बनेगा।

इस तरह के कार्यक्रमों से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलता है और युवाओं में अनुशासन एवं खेलभावना विकसित होती है:पुलिस अधीक्षक

मौके पर पुलिस अधीक्षक सादीक अनवर रिजवी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलता है और युवाओं में अनुशासन एवं खेलभावना विकसित होती है।कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक नृत्य के माध्यम से किया गया।पूरा वातावरण उत्साह उमंग और खेल भावना से ओत-प्रोत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *