रांची। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31.10.2025 को लोहरदगा जिला में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा सादिक अनवर रिजवी,भा०पु०से० ने ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस पर सभी जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए इनकी कर्मनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की भावना हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। साथ ही ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर सभी जिलेवासी को एकजुट होकर, एक सशक्त, समरस और श्रेष्ठ भारत के निर्माण का संकल्प लेने का संदेश दिया। जिले में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा, एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस कर्मी शामिल होकर लोहरदगा पुलिस लाइन से लोहरदगा शहरी क्षेत्र में दौड़ का सफल आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र भंडरा , कैरो, कुरु, सेन्हा, किस्को, पेशरार, सेरेंगदाग, जोबांग, बगडू लोहरदगा थाना क्षेत्र मैं भी रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के अवसर पर
सादिक अनवर रिजवी, भा०पु०से०, पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा, वेदांत शंकर, भा०पु०से०, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, किस्को, समीर तिर्की, वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मु०), लोहरदगा, श्रद्धा केरकेट्टा, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, लोहरदगा, सार्जेंट मेजर शेरु कुमार रंजन, सार्जेंट विवके कुमार, सार्जेंट मुकेश कुमार, थाना प्रभारी, भंडरा , कैरो, कुरु, सेन्हा, किस्को, पेशरार, सेरेंगदाग, जोबांग, बगडू लोहरदगा अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी के साथ जिले के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *