
पटना । बिहार चुनाव के बीच आरजेडी ने बड़ा ऐक्शन लिया है। राजद ने पार्टी विरोधी आचरण करने के आरोप में 27 नेताओं को दल से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की ओर से इस आशय का पत्र जारी किया गया है। पत्र में कहा गया है कि निष्कासित नेता या तो निर्दलीय उम्मीदवार बनकर चुनावी मैदान में है या वे महागठबंधन के उम्मीदवार के खिलाफ आचरण कर रहे हैं। सभी को 6 साल के लिए निष्काषित किया गया है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT



