अनगड़ा :- ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढीकरण योजनान्तर्गत हुण्डरु रोड से जाराटोली तक का सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य (दो किमी) में काफी अनियमितता मिली। मानकों के अनुसार ना तो सामग्री उपयोग किया जा रहा है ना ही गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है। जिसका जीता जागता प्रमाण देखने को मिला रहा है। इसको लेकर रविवार को ग्रामीणों कार्यस्थल पर जाकर काम रोककर आक्रोश जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत के कारण ठीकेदार द्वारा घोर अनियमितता की जा रही है। जहाँ पुराने रोड को बिना उखाडे कार्य कर लिपापोती किया जा रहा है। बताते चले कि यह सड़क आवागमन का मुख्य रोड है, इस रोड से कई सारी गांवों के छोटे-छोटे टोले का जुड़ाव होता हैं।फिलहाल अनियमितता को बरतने के बाद ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य रोककर संवेदक और जेई को बुलाने की मांग किया है। बताया कि निर्माण हुए सड़क के जाँच के बाद ही दुबारा निर्माण कार्य शुरू होगा। मौके पर श्रद्धा सरना समिति गेतलसुद अध्यक्ष अजय उरांव, बीटू उरांव, मिंटू उरांव, जॉन तिर्की, सुनील उरांव , रविकिशोर उरांव, प्रेम उरांव, विजय उरांव, सूरज उरांव , मनु उरांव इत्यादि ग्रामीण ने काम को बंद करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *