
नई दिल्ली । औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अब छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन कर दिया गया है। केंद्रीय रेलवे ने शनिवार को घोषणा की कि यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होगा और स्टेशन का नया कोड ‘सीपीएसएन‘ होगा। यह स्टेशन दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड़ डिवीजन के अंतर्गत आता है। इस कदम को महाराष्ट्र में बीजेपी नीत महायुति सरकार द्वारा 15 अक्टूबर को जारी राजपत्र अधिसूचना के बाद लागू किया गया।यह नाम परिवर्तन औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर किए जाने के लगभग तीन साल बाद हुआ है। तत्कालीन एकनाथ शिंदे सरकार ने शहर का नाम मुगल सम्राट औरंगजेब के नाम से बदलकर मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र और मराठा राज्य के दूसरे शासक छत्रपति संभाजी के नाम पर रखा था।


