लातेहार: बालूमाथ प्रखण्ड में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए।पहली घटना बालूमाथ चंदवा एनएच 22 ब्लॉक के समीप ओवर ब्रिज के पास घटी जहां बालूमाथ थाना के मकईयाताड़ निवासी मोहम्मद नजीर 26 वर्ष पिता मोहम्मद आलम अपने घर से मोटरसाइकिल से बालूमाथ आ रहा था ।इसी बीच विपरीत दिशा से जा रहा एक अल्ट्रो कार ने टक्कर मार दिया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।आसपास के ग्रामीणों ने मोहम्मद नजीर को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया ।जहां चिकित्सक डॉ सुरेन्द्र कुमार ने प्राथमिक इलाज की।वहीं दूसरी घटना बरियातू थाना क्षेत्र के बारिखाप ग्राम के समीप घटी। जहां बरियातू थाना क्षेत्र के फूलसु निवासी मोहम्मद जाहिद 22 वर्ष पिता स्वर्गीय मनोवर एवं मोहम्मद दिलनवाज 18 वर्ष पिता मोती रहमान दोनों ग्राम फुलसु मोटरसाइकिल से अपने घर से बालूमाथ आ रहा था ।इसी बीच बारिखाप के समीप सामने से आ रही है एक अनियंत्रित हाईवा ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने दोनों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया।जहां चिकित्सक डॉक्टर अशोक कुमार द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतू रिम्स रेफर कर दिया। बताया जाता है कि दोनों युवक अपने घर से निजी कार्य हेतु बालूमाथ आ रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *