रांची । दीवाली की रात करीब 2 बजे बेड़ो थाना इलाके के मुड़ामु गांव के अखाड़े में फागु उरांव के बेटे 40 वर्षीय सोमा उरांव की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि दीवाली की वजह से गांव के लोग अखाड़े में जुआ खेल रहे थे. रात करीब 2:00 बजे गोली चलने की आवाज आई, जिससे आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि सोमा बेहोश पड़ा है. गांव वालों ने तुरंत उसके घरवालों और पुलिस को खबर दी. सूचना मिलने पर डीएसपी अशोक कुमार राम और इंस्पेक्टर उत्तम कुमार उपाध्याय मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया है. बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *