
रांची। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है. पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में सर्वसम्मति से सोमेश सोरेन को उम्मीदवार बनाए जाने का फैसला लिया गया. सोमेश सोरेन, दिवंगत मंत्री एवं घाटशिला के पूर्व विधायक रामदास सोरेन के पुत्र हैं. उनके निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी. बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया.
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY



