
पटना । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 71 कैंडिडेट के नाम शामिल है। जिसमें 9 महिलाओं को टिकट दिया गया है। पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीदवारों के नामों का औपचारिक ऐलान किया। एनडीए के अहम घटक दल के रूप में बीजेपी इस बार जनता दल (यूनाइटेड) और अन्य सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरेगी। एनडीए में हुए सीटों के बंटवारे के तहत बीजेपी इस बार 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY






