परवेज़ कुरैशी

रांची। लगता है कि अब झारखंड में नगर निकाय चुनाव का रास्ता अब साफ हो जाएगा , बहुत जल्द इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कैबिनेट में प्रस्ताव पारित कराकर चुनाव आयोग को भेज देगी, इस संबंध में हाई कोर्ट में सनवाई भी हुई है, जिसमें कहा गया है कि स्थानीय शहरी निकाय चुनाव कराने को लेकर पार्षद रोशनी खलखो वर्सेस झारखण्ड सरकार मामले में झारखंड उच्च न्यायालय मे 14/10/2025 को जस्टिस आनंदा सेन के कोर्ट में 04/01/2024 के आदेश तीन हफ्ते में चुनाव कराने के आदेश के संबंध में अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई, प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता विनोद सिंह ने पक्ष रखा,सुनवाई में मुख्य सचिव अविनाश कुमार एवं नगर विकास सचिव एवं गृह सचिव उपस्थित रहे, सरकार की ओर से महाधीवक्ता ने पक्ष रखा, सरकार ने न्यायलय को बताया की ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है, राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति कर ली गई है, राज्य सरकार ने कहा की तीन हफ्ते में कैबिनेट से निर्णय कराकर चुनाव की अनुसंशा राज्य चुनाव आयोग को दे दी जाएगी, इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग के अधिवक्ता ने चुनाव करवाने के लिए तीन माह का समय माँगा जिसे न्यायलय ने ख़ारिज कर दिया और चुनाव कराने की प्रक्रिया को कम से कम समय बताने को कहा,अगली सुनवाई 10/11/2025 तारीख को होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *