
पोस्ता (अफीम)एवं गांजा की खेती की रोकथाम को लेकर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
@Banty Kumar
कुंदा(चतरा):- चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के कोलकोले पंचायत सचिवालय में रविवार को पोस्ता (अफीम) एवं गांजा खेती रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ विपिन कुमार भारती ने किया।कार्यक्रम में चतरा डीएसपी अमिता लकड़ा,सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल,लावालौंग थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा,कुंदा सीओ दीपक मिश्रा,बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा,कुंदा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह,स्पेशल ब्रांच से सनोज चौधरी व वन विभाग के कई अधिकारी मुख्य रूप से शामिल थे। कार्यक्रम मे लोगों से मादक पदार्थ पोस्ता (अफीम) एवं गांजा की खेती ना करने के लिए जागरूक किया है, शिविर में बताया गया कि पोस्ता की खेती करने से जमीन बंजर हो जाता है उसके बाद उस जमीन में कोई भी फसल अच्छे से उपज नहीं हो पाता है।इसके साथ ही नशे की खेती से आए दिन युवा पीढ़ी नशे की लत मे चले जाते हैं जिससे उनकी जिंदगी बर्बाद हो जाता है।इसके साथ ही बताया गया कि यह खेती करना गैरकानूनी है इस खेती में संलिप्तता पाये जाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई व सजा का प्रावधान है।जिससे कई लोगों को जेल के सलाखों के पीछे जाना पड़ सकता है जिसके कारण उनके पूरे घर परिवार को परेशानी झेलनी पड़ती है।मौके पर कोलकोले मुखिया राजेश साव,कुंदा प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती,कुंदा मुखिया मनोज कुमार साहू,सिकीदाग मुखिया प्रतिनिधि अखिलेश यादव वार्ड सदस्य रविशंकर वर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि महिलाएं व ग्रामीण शामिल थे।



