
रांची । बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी अब झारखंड तक पहुंच गई है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने महागठबंधन यानी INDIA ब्लॉक को सख्त अल्टीमेटम दिया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने शनिवार को साफ कहा कि अगर 15 अक्टूबर तक सीट बंटवारे पर सम्मानजनक सहमति नहीं बनती, तो JMM खुद अपना रास्ता तय करेगा।


