रांची। रांची के जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री अचानक रांची सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे , जैसे ही सदर अस्पताल रांची का निरीक्षण करने पहुंचे, सिविल सर्जन डा प्रभात कुमार सहित चिकित्सकों, स्टाफ , नर्स के बीच अफरा तफरी मच गई । उपायुक्त करीब 2:30 बजे सदर अस्पताल पहुंचे थे और चाइल्ड वार्ड के सभी वार्डों का निरीक्षण किया और जहां कुछ उन्हें कमी लगी उसके भी निर्देश सिविल सर्जन को देते गए , जिला उपायुक्त ने सदर अस्पताल के परिसर का भी निरीक्षण किया और पार्किंग एवं हॉस्टल निर्माण कार्यों पर भी विशेष ध्यान आकर्षित कराया और कहा कि किसी तरह का अव्यवस्था उत्पन्न नहीं होना चाहिए , साथ ही उन्होंने बताया कि औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य था कि बच्चों में कफ सिरप को लेकर जो सरकार ने गाइडलाइन जारी की है उस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जिस कफ सिरप पर प्रतिबंध लगाया गया है उस कफ सिरप को इस्तेमाल नहीं किया जाना है, और जितने भी कफ सिरप है उसकी भी जांच सदर अस्पताल के चिकित्सक जरूर करेंगे । वहीं सिविल सर्जन डा प्रभात कुमार ने बताया कि उपायुक्त अचानक निरक्षण करने पहुंचे थे, जो भी व्यवस्थाएं हैं उससे पर पूरी तलह से संतुष्ट थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *