नई दिल्ली । बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे पहले चरण का चुनाव 6 नवंबर जबकि दूसरे चरण का चुनाव 11 नवंबर को होगा। वहीं 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 121 सीटों पर जबकि दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि नामांकन के 10 दिन पहले तक छूटे गए नाम जोड़े जा सकेंगे। बिहार में 14 लाख नए मतदाता जुड़े हैं। पिछले कुछ दिनों में चुनाव आयोग ने तमाम पार्टियों के साथ, अधिकारियों के साथ, पुलिस बल के साथ बैठकें की हैं। बिहार में SIR पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा “एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची सभी राजनीतिक दलों को दे दी गई है। नामांकन दाखिल करने की तिथि के बाद जारी होने वाली मतदाता सूची अंतिम होगी।” महागठबंधन और एनडीए दोनों में अभी तक सीट बंटवारा नहीं हो पाया है। इंडिया गठबंधन में बीजेपी, जेडीयू के अलावा चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल है। वहीं महागठबंधन में आरजेडी और कांग्रेस के अलावा मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी, वामपंथी दल और पशुपति पारस के लोक जनशक्ति पार्टी शामिल है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *