रांची के दुर्गा पूजा पंडाल दर्शन करने पहुंचे विधायक राजेश कच्छप,बोले:यह शक्ति और शांति का दे रहा है संदेश

अनगड़ा: – शारदीय नवरात्र के सप्तमी पूजन के साथ ही प्रखण्ड के पूजा पंडालों का पट श्रद्धालुओं के लिए सोमवार को खोल दिया गया। विधायक राजेश कच्छप ने सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ओरमांझी और सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ब्लॉक चौक, सोसो नवागढ़ एव विभिन्न पंडालो के पूजा पंडालों का अनावरण किया। इससे समिति के लोगों द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र के साथ सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लगातार दस दिनों तक मां के विभिन्न स्वरूपों की अराधना की जाती है। उनके आर्शिवाद से क्षेत्र में सुख-शांति कायम रहे।
मां दुर्गा का दिव्य आर्शिवाद और शुभकामनाएं आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे। उन्होंने भव्य आयोजन को लेकर आयोजन समिति के लोगों को धन्यवाद भी दिया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र मुंडा प्रमुख दीपा उरांव एतवा उरांव फाल्गुनी साही साकिर अंसारी छोटेलाल महतो दिलीप मिर्धा संजय नायक विसराम महतो सतीश महतो गौतम कुमार रोहित नायक आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *