चेन्नई: तमिलनाडु के करूर जिले में एक्टर विजय की रैली में भगदड़ मचने से 31 लोगों की मौत हो गई है। तमिलगा वेट्री कषगम के नेता और एक्टर विजय ने इस रैली का आयोजन किया था।  रैली के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। हताहत होनेवालों में महिलाओं और बच्चे भी शामिल हैं। करूर जिला अस्पताल में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। करूर में मौजूद मंत्री M सुब्रमण्यम का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- भगदड़ में 31 लोगों की मौत हुई है, 40 से ज्यादा घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है घायलों की हालत स्थिर है। भगदड़ में जिन 31 लोगों की मौत हुई है उनमें 16 महिलाएं, 9 पुरुष और 6 बच्चे शामिल हैं।

पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा-“तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं इस कठिन समय में उन्हें शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *